रब्बानी आई.टी.आई कामठी में दीक्षान्त समारोह का आयोजन
“विकसित भारत की इस्थापना के लिए केवल एक ही रास्ता है, वो ये है कि देश भर में उद्योगों को बढ़ावा दिया जाए। और ये याद रखा जाए कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान इस के स्तंभ है।”
डॉ. मोहम्मद रफीक ए. एस.
कामठी। 17 सितंबर। डायरेटोरेट जनरल ऑफ ट्रेनिग (DGT) कौशल विकास मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देश पर रब्बानी आई.टी.आई कामठी में ‘दीक्षान्त समारोह’ का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित समारोह को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी ने संबोधित किया। उसी प्रकार सभी राज्यों में राज्य स्तर पर भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया इसी श्रृंखला के तहत रब्बानी आई.टी.आई कामठी के प्रथम तथा द्वितीय वर्ष के सीबीटी और प्रेक्टिकल परीक्षा में सफलता प्राप्त विद्यार्थियों को आई.टी.आई/ एन.सी.वी.टी. सर्टिफिकेट प्रदान की गई। यह कार्यक्रम रब्बानी आई.टी.आई कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया।
जिसकी अध्यक्षता बालभारती पर्यावरण कमेटी के सदस्य डॉ. मोहम्मद रफीक ए. एस. ने की। निशात अख्तर अंसारी, कमाल अख्तर सलाम, मास्टर वकार अहमद अंसारी, मोहम्मद आसिफ बंटी, डॉ.मोहम्मद नसीम अख़्तर, अहफाज़ अहमद और जमाल अहमद कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मेहमानों के हाथों सभी सफल विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट तथा मेघावी छात्रों को स्मृति चिन्ह तथा इनाम दिया गया। रब्बानी आई. टी.आई के प्राचार्य रेहान कौसर ने आई.टी.आई की उपलब्धि और परिणाम की रिपोर्ट पेश की तथा आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद रफीक ए. एस. ने अपने संबोधन द्वारा विद्यार्थियों तथा सभी शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। फिटर ट्रेड के इंस्ट्रक्टर तौफीक अहमद ने मंच संचालन किया। इलेक्ट्रीशियन प्रथम वर्ष के विद्यार्थी हाफिज मोहम्मद नोमान ने देश भक्ति गीत पेश किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में तफज्जुल जमाल, जुबेर अहमद, मोहम्मद असलम, खालिक नवाज़, मोहम्मद जरीफ, फैयाज़ अहमद और मोहम्मद शफीक तथा संस्था के सभी विद्यार्थियों ने कठोर परिश्रम किया।

Post a Comment