कामठी नगर परिषद चुनाव: पूर्व मंत्री सुलेखा कुंभारे ने पकड़ा नोटों और स्याही मिटाने के सामान से भरा वाहन, अग्रवाल के फार्महाउस पर मारा छापा







कामठी/नागपुर:
कामठी नगर परिषद चुनाव के मतदान के दौरान धांधली और फर्जी वोटिंग की शिकायतों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व राज्यमंत्री और बा.री.मं. (बहुजन रिपब्लिकन मंच) की नेत्री एडवोकेट सुलेखाताई कुंभारे और उनके कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मदद से अग्रवाल के फार्महाउस और एक चार पहिया वाहन पर छापा मारा।
इस कार्रवाई में पुलिस ने एक चार पहिया वाहन (क्रमांक MH 40 AA 8191) जब्त किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस जब्त वाहन से भारी मात्रा में नकदी (रोकड़) और मतदान की स्याही मिटाने का संदिग्ध सामान बरामद हुआ है।
सुलेखाताई कुंभारे ने इस दौरान आरोप लगाया कि इस फॉर्महाउस का उपयोग बड़े पैमाने पर मतदाताओं को प्रभावित करने और फर्जी वोटिंग के लिए स्याही मिटाने के षड्यंत्र को अंजाम देने के लिए किया जा रहा था।
कामठी पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जाँच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस जल्द ही इस मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की तैयारी कर रही है। इस घटना ने कामठी के चुनावी माहौल में भारी तनाव पैदा कर दिया है।

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post