पोरवाल कॉलेज में छात्राओं के लिए रोग निदान शिविर

कामठी। सेठ केसरीमल पोरवाल कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग और एनयूएचएम यूपीएचसी नगर परिषद कामठी के सहयोग से 'माता सुरक्षित तर घर सुरक्षित' अभियान के तहत कॉलेज की छात्राओं के लिए गुरूवार रोग निदान कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विनय चव्हाण, नगर परिषद कामठी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. शबनम खानुनी, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद शेंडे, महिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निशिता अंबाडे और रासेयो समिति सदस्य डॉ. दीपक भवसागर विशेष रूप से मौजूद थे। प्राचार्य डॉ. विनय चव्हाण ने छात्राओं से शिविर में भाग लेकर बीमारी का निदान कराने की अपील की। इस शिविर में कुल २०९ छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. शबनम खानुनी की टीम ने छात्राओं का कद, वजन, रक्तदाब नोट किया और हीमोग्लोबिन, सिकल सेल के , लिए रक्त के नमूने लिए और साथ ही दवाइयां बांटी। कार्यक्रम के सफलतार्थ रासेयो स्वयंसेवकों में अंशिता पिल्ले, पूजा सिंह, आरती सिंह, प्रियंका सहारे, मोनू जटवा, रोहित गोटेफोडे, मोहम्मद उजैर, अंकिता अडकने, अभिषेक चव्हाण, विपुल गजभिये, सदफ फातेमा आदि ने अथक परिश्रम किया। शिविर मे वाइस प्रिंसिपल डॉ. मनीष चक्रवर्ती, वाइस प्रिंसिपल डॉ. रेणु तिवारी, डॉ. स्वप्निल दहाट, डॉ. सिद्धार्थ मेश्राम, गिरीश संगेवार, वेंकट सहित छात्र एवं शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद शेंडे ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post