कामठी। खैरी ग्राम पंचायत कार्यालय में रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सरपंच बंडू कापसे की अध्यक्षता व उपसरपंच वीणा राघटाटे की प्रमुख उपस्थिति में धूमधाम से मनाई गई। राष्ट्रपिता व शास्त्री के चित्र का अनावरण करते हुए माल्यार्पण किया गया। दोनों महापुरूषों को भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सरपंच बंडू कापसे ने गांधी व शास्त्री जयंती पर सभी को हार्दिक बधाई दी, अपने कर्तव्य पथ पर चलने एवं शासकीय कार्यों को बेहतर ढंग से करने का एवं गांव को स्वच्छ रखने का आह्वान किया। इस मौके पर ग्राम पंचायत सदस्यगण, स्कूल की शिक्षक शिक्षिकाएं, आरोग्य सेवक तुषार मून, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी सेविका, मदतनिस, ग्रापं कर्मचारी सहित गणमान्य मौजूद थे।
श्रद्धा के साथ मनाई गांधी व शास्त्री की जयंती
byAPVHUP
-
0

Post a Comment