येरखेड़ा नगर पंचायत चुनाव में बावनकुले की हुंकार: "विकसित महाराष्ट्र के लिए बीजेपी उम्मीदवारों को प्रचंड बहुमत दिलाएं"



नागपुर जिले की येरखेड़ा नगर पंचायत चुनाव 2025 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने आज (शुक्रवार, 28 नवंबर 2025) नगराध्यक्ष और नगरसेवक पद के उम्मीदवारों के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। बावनकुले ने उपस्थित नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी के नेतृत्व में 'विकसित महाराष्ट्र' के सपने को साकार करने के लिए बीजेपी के सभी उम्मीदवारों को भारी बहुमत से विजयी बनाना आवश्यक है। उन्होंने येरखेड़ा नगर पंचायत नगराध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजकिरण बर्वे सहित योगिताताई काळे, गजानन तिरपुडे, प्रियंकाताई गवते और मंदाताई महल्ले जैसे अन्य सदस्य उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि येरखेड़ा की जनता इस बार बीजेपी पर विश्वास जताकर विकास की राजनीति को आगे बढ़ाएगी। इस सभा में उनके साथ बीजेपी महामंत्री अनिल निधान, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष चेतन खडसे, बीजेपी कोराडी मंडल अध्यक्ष ब्रम्हा काळे, येरखेड़ा बीजेपी शहराध्यक्ष राकेश काळे, जिला उपाध्यक्ष उमेश रडके, रनाळा ग्रामपंचायत के सरपंच पंकज साबळे सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। 

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post