कांग्रेस को 'राज बब्बर' का साथ, नगराध्यक्ष उम्मीदवार शकूर नागानी के समर्थन में आज कामठी में भव्य दौरा



कामठी/नागपुर: कामठी नगर परिषद सार्वत्रिक निवडणूक 2025 के प्रचार को गति देने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आर.पी.आई. गवई गुट के साथ) ने अपने स्टार प्रचारक, माननीय राज बब्बर साहब जी, को कामठी के चुनावी मैदान में उतार दिया है। कांग्रेस के अधिकृत नगराध्यक्ष पद के उम्मीदवार श्री शकूर नागानी जी के नेतृत्व में, राज बब्बर आज (28 नवंबर 2025) कामठी का भव्य दौरा कर रहे हैं।

यह दौरा शाम 5:00 बजे कामगार नगर, पारसीपुरा से बाइक रैली के साथ शुरू हुआ। इसके बाद राज बब्बर जी ने भीम चौक पर 5:15 बजे, लकड़गंज, रामगढ आनंद नगर और खलासी लाइन विहार में जनता से भेंट की। उन्होंने 6:30 बजे नागार्जुन बुद्ध विहार में दर्शन और शिष्टमंडल से मुलाकात की और माझी मस्दी कॉर्नर पर मीटिंग की। 7:00 बजे गोयल टॉकीज रोड से होते हुए उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज पुतला पर माल्यार्पण किया। उनका सघन दौरा लकड़बुर्ज, ईस्माइलबुर्ज और अंत में 7:45 बजे भाटे में भेंट के साथ समाप्त होगा।

इस सघन जनसंपर्क अभियान के बाद, रात 8:00 बजे फेरुमल चौक पर एक भव्य जाहीर सभा आयोजित की गई है। इस सभा में मुख्य वक्ता के रूप में मा. राज बब्बर साहब के साथ ही मा. आरिफ़ नसीम ख़ान, मा. सुनील केदार साहब, मा. श्यामकुमार बर्वे जी, तथा नगराध्यक्ष उम्मीदवार श्री शकूर नागानी जी और पूर्व उपाध्यक्ष सुरेश जैसवाल तथा एड. आसिफ कुरैशी सहित कांग्रेस-आर.पी.आई. (गवई) गठबंधन के कई नेता उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस इस दौरे के माध्यम से जनता के बीच अपनी पैठ मजबूत करने और शकूर नागानी के पक्ष में मजबूत माहौल बनाने की कोशिश कर रही है।

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post