कामठी में गरजा कांग्रेस का हुंकार: शुक्रवार बाजार के हॉकर्स के समर्थन में उतरे शकूर नागानी

कामठी | प्रतिनिधि

कामठी शहर के ऐतिहासिक शुक्रवार बाजार में अस्थायी व्यापारियों (हॉकर्स) पर नगर परिषद प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई के विरोध में आज जोरदार आंदोलन देखने को मिला। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता शकूर नागानी के नेतृत्व में कामठी नगर परिषद के पार्षदों तथा बड़ी संख्या में शुक्रवार बाजार के अस्थायी व्यापारी मौजूद रहे।

इस दौरान शकूर नागानी ने प्रशासन पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए गरीब और रोज कमाने-खाने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई करना अन्यायपूर्ण है। उन्होंने मांग की कि तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण की कार्रवाई रोकी जाए।

उन्होंने आगे कहा कि इस विषय के समाधान हेतु प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और व्यापारी प्रतिनिधियों की संयुक्त समिति (कमेटी) का गठन किया जाए, ताकि आपसी सहमति से निर्णय लिया जा सके।

शकूर नागानी ने स्पष्ट मांग रखी कि शुक्रवार बाजार के अस्थायी व्यापारियों के लिए अधिकृत हॉकर्स ज़ोन बनाया जाए, जिससे यातायात व्यवस्था भी सुचारू रहे और व्यापारियों का रोजगार भी सुरक्षित रहे।

इस अवसर पर कांग्रेस के गटनायक काशीनाथ प्रधान, आसिफ सरमतिया, तुषार दवानी, फारूक कुरेशी, अभिषेक चिमणकर, राजकुमार गेडाम, आमीन राशिद, प्रणाली बंसोड़, मनोज यादव, फैसल नागानी, कमरान आलम, आफाज भाई तथा आरिफ सरमतिया उपस्थित थे।

मौजूद व्यापारियों ने भी प्रशासन से मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की अपील की और चेतावनी दी कि यदि जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा।

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post