मध्य भारत टाइम्स
निष्पक्ष समाचार, आपकी अपनी भाषा में
स्वच्छ कामठी की ओर कदम: प्रभाग ६ में 'स्वच्छता रथ' का लोकार्पण; ई-रिक्शा के जरिए फैलेगी जागरूकता
कामठी: शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के संकल्प के साथ प्रभाग क्रमांक ६ में एक अनूठी पहल की शुरुआत की गई है। प्रभाग की नगरसेविका सौ. दिव्या कपिल गायधाने के नेतृत्व में 'स्वच्छ प्रभाग' मुहिम का आगाज करते हुए ई-रिक्शा पर आधारित “स्वच्छता रथ” का भव्य लोकार्पण किया गया।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि यह 'स्वच्छता रथ' प्रभाग के कोने-कोने में जाकर लोगों को कचरा इधर-उधर न फेंकने और अपने परिवेश को साफ रखने के लिए प्रेरित करेगा। ई-रिक्शा आधारित होने के कारण यह पर्यावरण अनुकूल भी है और तंग गलियों में भी आसानी से पहुँच सकेगा। इस अवसर पर अजय रूपनारायण अग्रवाल के साथ भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति:
भाजपा शहर अध्यक्ष मंगेश यादव, नगरसेवक लालसिंग यादव, नगरसेविका मनीषा नागपूरे, नगरसेवक दिलीप बांडेबूचे, महिला आघाड़ी अध्यक्षा नंदा बारई, चंद्रशेखर तुप्पत, राज हड़ौती, कपिल गायधने, उज्ज्वल रायबोले, राजेश देशमुख, कुणाल सोलंकी, आशु अवस्थी, सुनील पमनानी, और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
अभियान की सफलता के लिए क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखा गया। इस मौके पर अंश खंडेलवाल, अजय श्रीवास, सुशील गुलानी, शानू ग्रावकर, कमलेश शर्मा, हर्ष जोपत, गायत्री यादव, रोशनी कनफाड़े और अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वच्छ कामठी का संकल्प लिया।
Post a Comment