चाइल्ड पोर्नोग्राफी: कामठी में 2 बड़े छापे
दिल्ली से आई विशेष टीम, देर शाम तक कार्रवाई
50 संदिग्ध खोज निकाले
बताया जाता है कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी के दो वीडियो डाउनलोड कर उसे वायरल करने के मामले में दर्ज दो एफआईआर में यह कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई 21 राज्य में एक समय पर होने की जानकारी है। इंटरपोल सिंगापुर की ओर से कुछ गोपनीय जानकारी सीबीआई को मिली थी। न्यूजीलैंड पुलिस ने भी इस मामले में ठोस जानकारी सीबीआई को उपलब्ध कराई थी। इस आधार पर सीबीआई ने शनिवार को ‘ऑपरेशन मेघचक्र’ चलाया। भारतीय नागरिकों द्वारा चाइल्ड पोर्नोग्राफी के वीडियो डाउनलोड कर उसे वायरल का खुलासा सीबीआई जांच में हुआ है। इस कार्रवाई के दौरान अनेक इलेक्ट्रानिक उपकरण, जिसमें मोबाइल, लैपटॉप जब्त किए गए हैं। फिलहाल 50 संदिग्ध आरोपियों को इस प्रकरण में सीबीआई ने ढूंढे हैं। उनसे जब्त किए गए इन उपकरणों की साइबर फोरेंसिक डूल के माध्यम से जांच शुरू है।
Post a Comment