देवेंद्र फडणवीस का सुलेखा कुंभारे ने किया स्वागत

 

महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का ड्रैगन पैलेस टैम्पल प्रमुख, ओगावा सोसाइटी अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री एड. सुलेखा कुंभारे ने उनके निवास स्थान नागपुर में जाकर ड्रैगन पैलेस टैम्पल में बुधवार 5 अक्टूबर को आयोजित धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में उन्हें आमंत्रित किया। जिस पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने समारोह में शामिल होने के लिए अनुमति प्रदान की।

इस मौके उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को नागपुर जिला समेत 6 जिलों का पालकमंत्री बनाए जाने पर पर एड.सुलेखा कुंभारे ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में विदर्भ में विकास को गति मिलेगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने भी आयोजित धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस समारोह में उपस्थित रहने की सहमति दर्शाई है।

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post