कामठी. धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर ओगावा सोसाइटी की ओर से कामठी स्थित ड्रैगन पैलेस टेम्पल में 5 और 6 अक्टूबर को 2 दिवसीय महोत्सव का आयोजन किए जाने की जानकारी ओगावा सोसाइटी की अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अधि. सुलेखा कुंभारे ने पत्र- परिषद में दी. उन्होंने कहा कि मंगलवार की सुबह 10 बजे दादासाहब कुंभारे परिसर में डॉ. बाबासाहब आम्बेडकर सांस्कृतिक व संशोधन केंद्र में पंचशील ध्वजारोहण होगा.
समता सैनिक दल की ओर से सलामी दी जाएगी. सुबह 11 बजे सूचना व प्रसारण मंत्रालय, केंद्रीय संचार ब्यूरो, भारत सरकार की ओर से लगाई जा रही आम्बेडकर के जीवन चरित्र पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले के हाथों होगा. दोपहर 12.30 बजे 5वीं से डिग्री तक के छात्रों के लिए आम्बेडकर के जीवन पर आधारित स्पर्धा परीक्षा का आयोजन होगा. शाम 6 बजे संगीतमय प्रबोधनात्मक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा.
विस्तार प्रकल्प को मंजूरी मिलने की आशा
कुंभारे ने कहा कि ड्रैगन पैलेस टेम्पल में 218 करोड़ के विकास का प्रकल्प तैयार किया गया था. मुख्यमंत्री रहते हुए देवेंद्र फडणवीस ने वर्ष 2019 में ही इसे मंजूरी देने का आश्वासन दिया था. 2 वर्ष तक गत सरकार के कार्यकाल में इस संदर्भ में कुछ नहीं किया गया. अब पुन: फडणवीस सरकार ने सत्ता संभाल ली है जिससे इस विस्तारित प्रकल्प को मंजूरी मिलने की आशा भी उन्होंने जताई.
उन्होंने कहा कि 5 अक्टूबर की सुबह 10 बजे भंते संघ की उपस्थिति में बुद्ध वंदना होगी. सुबह 11.30 बजे मुख्य समारोह होगा जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुल, दीक्षाभूमि स्मारक समिति के सदस्य डॉ. राजेन्द्र गवई, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य रिनवेन लामो आदि उपस्थित रहेंगे.

إرسال تعليق