सीसीटीवी कैमरे लगाने की गजभिये ने की मांग
कामठी। शहर इलाकों में कथित तौर पर लड़कियों से छेड़छाड़ करने का शर्मनाक मामले के बारे में नगर परिषद की पूर्व सभापति रमा नागसेन गाजभिये ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर तथाकथित असामाजिक तत्वों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग करते हुए संबंधित स्थानों में जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी मांग की है। जिससे तथाकथित असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सकता है। पूर्व सभापति रमा नागसेन गाजभिये ने आरोप लगाया है कि यदि सीसीटीवी कैमरे मोदी पड़ाव, खलासी लाइन, तेल घानी, नया बाज़ार, कमला नेहरू स्कूल, न्यू खलासी लाइन, नागसेन नगर, जे. पी. नगर आदि क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों को महिला व लड़कियों से छेड़छाड़ करते देखा जा सकता है, जो उनसे बचने की पूरी कोशिश करते है। उपरोक्त विषय से संबंधित प्रतिलिपि उपविभागिय अधिकारी, तहसीलदार, मुख्याधिकारी को भी दी गई

إرسال تعليق