अनाथ बच्चों के साथ कांग्रेस ने बांटी खुशियां

कामठी। कांग्रेस पदाधकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन के सामने स्वामी विवेकानंद बाल सदन अनाथालय में जाकर सांसद मुकुल वासनिक का जन्मदिन नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष शाहजहां सफात अंसारी की अध्यक्षता में वहां के अनाथ बच्चों के साथ के काटकर उनको फल बिस्किट चॉकलेट भेंट कर उनमें खुशियां बांटीं। अपने मां बाप से बिछड़े बच्चों को संगम की महिलाओं के स्नेह और वातसल्य ने उन्हें अपने परिवार के बीच होने की अनुभूति कराई।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्णा यादव, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष निरज यादव, पूर्व उपाध्यक्ष शाहिदा कलीम अंसारी, पूर्व सभापति वैशाली बॉबी मानवटकर, पूर्व नगरसेवक रमेश दुबे, कांग्रेस कमेटी शहर महिला अध्यक्ष सुरैया बानो, युवा कांग्रेस नागपुर जिला महासचिव नितेश कुमार यादव, पूर्व नगरसेविका सफीया कौसर, पूर्व नगरसेविका मंदा चिमणकर, आनंद खोबरागड़े, पप्पू भाई, शाहीद भाई, विकी सिंघानिया, पप्पू चिमणकर, हुजैफ कुरैशी आदि कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता व उपस्थित थे।

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post