कामठी इकोलॉजिक फाउंडेशन के तत्वावधान में मतदाता के वोटर कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने के लिए रविवार को बीएलओ व सुपरवाइजर अधिकारियों तथा आमजन लिए प्रबुद्ध नगर इस्माईल पूरा में एक सेमीनार का आयोजन किया गया। विशेष कैम्प में मतदाताओं के वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाने का कार्य इकोलॉजिक फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अभिषेक मित्र एवं सचिव डॉ. शैलेश बहादुरे तथा चुनाव अधिकारी सत्यजीत चंद्रिकापुरे के मार्गदर्शन में किया गया।
इस मौके पर चनाव अधिकारी सत्यजीत चंद्रिकापूरे द्वारा बीएलओ व सुपरवाइजर तथा अपना को सेमीनार में जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ व सुपरवाइजर मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से जोड़ने के लिए अच्छी तरह से जानाकारी प्राप्त कर लें ताकि वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करते समय कोई दिक्कत ना हो। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से जोड़ने के लिए मतदाताओं को जागरूक करें। सभी बीएलओ और अध्यापक गांव व स्कूलों में मतदाताओं से वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाने हेतु अपोल करें। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा स्पेशल कैम्पेन निर्धारित किये गए है।
इन दिनों में मतदाताओं के मतदाता पहचान पत्र में शुद्धि करने के साथ-साथ नये वोट बनवाने के लिए भी पात्र व्यक्ति से आवेदन लिए जारी नए वोट के लिए 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिक असे क्षेत्र के संबंधित बीएलओ के पास आवेदन कर सकते हैं। शिविर के सफलतार्थ बीएलओ प्रबुद्ध नगर के अंतर्गत बीएलओ पुसा चिंदमवार सिमा प्रकाश वाघमारे, संजू गौर, नमना बेगम, अलका मोरेश्वर मेश्राम, मंदा अरविंद उके, सुरेखा अरविन्द डोंगरे, नवि अहमद, अमर बाघमारे आदि ने परिश्रम किया।

Post a Comment