खैरी में महिला सीआरपी सदस्यों की क्लस्टर सभा आयोजित

कामठी । खैरी ग्राम पंचायत में बुधवार को नवजीवन प्रभाग संघ कोराडी कलस्टर द्वारा महिला सीआरपी सदस्यों का क्लस्टर सभा का आयोजन कामठी पंचायत समिति की अनुजा पाठक एवं शिल्पा वानखेड़े की प्रमुख उपस्थिति में गया। इस अवसर पर खेरी ग्राम पंचायत के सरपंच व सरपंच परिषद संगठना तालुका अध्यक्ष बंडु कापसे भी मौजूद थे।

पंचायत के फंडों पर जागरूकता हेतु विचार-विमर्श किया गया। महिला सीआरपी सदस्यों को जागरूकता हेतु विस्तृत रूप से कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। सभा में सीआरपी महिला सदस्यों में भिलगांव से पुष्पा लांबट, कोराडी से सुनिता अडकिने, सुरादेवी से दुर्गा मानकर, खैरी से पिंकी मेहरा, सारिका मानकर, येरखेडा से कल्याणी रामटेके, वारेगांव से किरण चांद्रिकापुरे, बिना से रोशनी खोडे सहित अन्य सीआरपी व संघ की महिला सदस्य उपस्थित थीं।

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post