शारदा माता मंदिर में नवरात्रि घट स्थापना

कामठी। शारदिय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। बजरंग पार्क - शिवाजी नगर के ऐतिहासिक शारदा माता मंदिर पंच कमेटी में हर्षोल्लास के साथ नवरात्रि मनाया जा रहा है। यहां मंदिर में ज्योति भी प्रज्वलित कर घटों की स्थापना की गई है।

मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी हुई है। लोग दूर-दूर से माता दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर शारदा माता मंदिर पंच कमेटी के अध्यक्ष संजीव बावनकुले, उपाध्यक्ष भोजीराज राऊत, सचिव विनोद सातपुते, कार्याध्यक्ष किशोर ठाकरे कोषाध्यक्ष देवराव दुप्पट, सहसचिव उमेश बावनकर, नरेश रेवतकर, गंगाधर साखरकर, प्रदीप साखरकर, दिनेश बावनकर, राजू घोरमारे, वामनराव देशमुख, बबलू पाटील, घनश्याम सांडेल, ओमनगर दुर्गा उत्सव समिति के सदस्य ठाकरे आदि उपस्थित थे।

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم