आम आदमी पार्टी द्वारा कामठी शहर में लिया गया, भव्य रक्त जांच एवम शारीरिक जांच शिविर

आम आदमी पार्टी शहर अध्यक्ष शौकत अली बागवान के नेतृत्व में दिनांक 1/9/2023 को कामठी शहर में एक भव्य मुफ्त रक्त जांच एवम शारीरिक जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डेंगू, CBC, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, सुगर आदि की मुफ्त जांच की गई। शिविर में समाज के हर तबके के लोगों ने हिस्सा लिया।

शिविर के दौरान शौकत अली बागवान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कामठी में बढ़ते हुए डेंगू के मरीजों को देखते हुए यह हमारा छोटा सा प्रयास है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि सभी लोग स्वस्थ रहे, तंदुरुस्त रहे। और सभी को अपना ख्याल रखने की और अपने बच्चों का ख्याल रखने की अपील की।

आम आदमी पार्टी जल्द ही कामठी में एक भव्य डॉक्यूमेंट कैंप भी आयोजित करेगी। इस शिविर में लोगों को सभी तरह के सरकारी दस्तावेजों के लिए सहायता प्रदान की जाएगी।

शिविर में मुख्य उपस्थिति प्रभातजी अग्रवाल, संजय बारापात्रे, शहनाज कुरेशी, रेहाना बाजी, इकराम उज्जमा, मोहम्मद नासिर, जावेद मालाधारी, खालिद शेख साहब, सैयद अयूब भाई, राजू अरगूलेवार, मेघराज बंडीवार, मोहम्मद गाजी सेठ, मोहम्मद मूनसीफ राईन, मोहम्मद अज़हर हूसैन, बाबु भाई, आदि ने की।

शिविर में आए लोगों ने आम आदमी पार्टी की इस पहल की सराहना की और कहा कि यह कामठी शहर के लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी है। शिविर की सफलता के लिए आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई।


إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم