कामठी/नागपुर: कामठी नगर परिषद चुनाव के लिए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने एक महत्वाकांक्षी और विस्तृत संकल्प पत्र जारी किया है, जिसमें शहर के लगभग हर वर्ग और बुनियादी जरूरत को शामिल किया गया है। पार्टी ने अगर सत्ता में आने पर नशा और भ्रष्टाचार मुक्त कामठी बनाने का संकल्प लिया है।
AIMIM के संकल्प पत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और शहर के सौंदर्यकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है:
स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा का विस्तार:
AIMIM ने सबसे बड़ा वादा करते हुए कहा है कि मुनिसिपल अस्पताल में एमआरआई, सीटी स्कैन और सोनोग्राफी जैसी आधुनिक सुविधाएँ शुरू करवाई जाएंगी। इसके अलावा, हर 6 महीने में बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) श्रेणी के लोगों के लिए बीपी, शुगर, थायराइड और कांच बिंदु (आंखों की बीमारी) की दवाइयाँ मुफ्त दी जाएंगी। शिक्षा के क्षेत्र में, कामठी नगर परिषद के दो स्कूलों को पहली से 12वीं कक्षा तक अपग्रेड किया जाएगा।
रोजगार और व्यापार को बढ़ावा:
पार्टी कामठी शहर को ट्रेडिंग हब बनाने पर ज़ोर देगी और युवाओं को स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए केंद्र सरकार की PMPGP और CMEGP योजनाओं के माध्यम से बिज़नेस लोन दिलाने में मदद करेगी। पुराने शुक्रवारी बाजार का पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा और शहर में एक बेहतरीन 'खाऊ गल्ली' (London Street) बनाई जाएगी।
बुनियादी ढांचे और खेल सुविधाओं का विकास:
AIMIM ने खेल और मनोरंजन पर भी ध्यान केंद्रित किया है। पार्टी फुटबॉल और स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाएगी, और बुनकर कॉलोनी मैदान को अनेक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में बदला जाएगा। शहर वासियों के लिए नए गार्डन व चिल्ड्रन्स पार्क बनाए जाएंगे। इसके अलावा, यात्रियों के लिए मुसाफिर खाना बनाया जाएगा और बाजार में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
आवास और भूमि अधिकार:
AIMIM ने गरीब और कमजोर वर्गों के लिए बड़े वादे किए हैं, जिनमें बुनकर कॉलोनी को खसरा पट्टी (भूमि अधिकार) दिलाना शामिल है। वहीं, किरायेदारों के लिए जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पहुँचाने में मदद की जाएगी।
AIMIM ने इन 15 प्रमुख वादों के साथ कामठी की जनता से अपील की है कि वे उसे एक मौका दें ताकि शहर को एक नया और आधुनिक आयाम दिया जा सके।

إرسال تعليق