कामठी के पारसे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़; 3 की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

ब्रेकिंग न्यूज़: राजस्थान में भीषण सड़क हादसा - मध्य भारत टाइम्स

मध्य भारत टाइम्स

ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: कामठी के पारसे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़; 3 की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

Accident Site

कामठी: उत्तर भारत की तीर्थयात्रा पर निकले कामठी के वारिसपुरा निवासी पारसे परिवार के लिए यह यात्रा एक भीषण त्रासदी में बदल गई। राजस्थान के डीडवाना में सालासर चौराहे के पास गुरुवार तड़के एक तेज रफ्तार पिकअप और टवेरा कार की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मृत्यु हो गई।

हादसे का विवरण: यह परिवार पिछले शनिवार को 10 दिवसीय तीर्थयात्रा पर निकला था। उज्जैन और खाटू श्याम बाबा के दर्शन के बाद लौटते समय डीडवाना के पास उनकी कार पिकअप वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

मृतकों के नाम

  • महादेव पारसे (60 वर्ष)
  • कांता महादेव पारसे (50 वर्ष)
  • घनश्याम पारसे (23 वर्ष)

गंभीर घायल

तुषार पारसे, पवन बागडे, पूनम पारसे, आराधना पारसे, पायल पारसे, पल्लवी पारसे और चालक मनोज चिंदमवार।

वर्तमान में घायलों का इलाज डीडवाना के जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल पवन बागडे को जयपुर रेफर किया गया है। इस घटना से पूरे वारिसपुरा परिसर में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय प्रशासन शवों को वापस लाने के लिए राजस्थान पुलिस के संपर्क में है।

© 2026 मध्य भारत टाइम्स | सभी अधिकार सुरक्षित

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم