कामठी: NCVT आईटीआई परीक्षा २०२६ के परिणाम घोषित; रब्बानी ITI के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, कोमल महाजन ने ९९.३३% अंक पाकर जमाया कब्जा

कामठी: नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (NCVT) द्वारा अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा (ITI) २०२६ के सभी सेमिस्टर के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में कामठी स्थित रब्बानी आईटीआई के इलेक्ट्रीशियन और फिटर ट्रेड के प्रथम तथा द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने अभूतपूर्व सफलता प्राप्त कर संस्थान व पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

घोषित परिणामों में द्वितीय वर्ष के फिटर ट्रेड के छात्र हर्ष सट्टलवार ने ९८.८३ प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया, जबकि फिटर ट्रेड के ही रेहान अंसारी ने ९०.६६ प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

इसी प्रकार प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणामों में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड की छात्रा कोमल महाजन ने ९९.३३ प्रतिशत अंकों के साथ सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रथम वर्ष के अन्य मेधावी छात्रों में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के मोहम्मद साजिद ने ९८.६६ प्रतिशत, अयान शेख ने ९७.६६ प्रतिशत, सुजीत गणवीर ने ९४.३३ प्रतिशत, मोहम्मद फ़ैज़ल ने ९०.६६ प्रतिशत तथा मोहम्मद फरहान कुरैशी ने ८९.१६ प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके अलावा फिटर ट्रेड के प्रथम वर्ष के छात्र अयान कौसर ने ९१.६६ प्रतिशत और हसनैन अहमद ने ८९.५० प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी उत्कृष्ट प्रदर्शन क्षमता का परिचय दिया।

विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर रब्बानी आईटीआई के प्राचार्य रेहान कौसर, इलेक्ट्रीशियन विभाग प्रमुख तफ़ज़्जुल जमाल तथा फिटर विभाग प्रमुख तौफ़ीक़ अहमद ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान के प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विश्वास जताया कि ये छात्र आगे चलकर तकनीकी क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे।

मेरिट सूचि

रब्बानी आई.टी.आई. सेकंड ईयर

1. हर्ष सट्टलवार

फिटर

593  

98.83

50 

2. रेहान अंसारी

फिटर

544 

90.66 

 

रब्बानी आई.टी.आई. फर्स्ट ईयर

1. कोमल महाजन

इलेक्ट्रीशियन

596

99.33

50

2. मोहम्मद साजिद

इलेक्ट्रीशियन

592

98.66

50

3. अयान शेख

इलेक्ट्रीशियन

586

97.66 

 

4. सुजीत गणवीर

इलेक्ट्रीशियन

566

94.33

50 

5. मोहम्मद फ़ैज़ल

इलेक्ट्रीशियन

544 

90.66

 

6. मोहम्मद फरहान कुरैशी

इलेक्ट्रीशियन

535 

89.16

 

7. अयान कौसर

फिटर

550

91.66

 

8. हसनैन अहमद

फिटर

537 

89.50 

 


Rabbani I.T.I. Kamptee First Year 2025-07

Distinction: Stuents List With 80% Or Above Marks

1.    

Akash Hinge     

Electrician

88.16%

2.    

Owais Ahmad Ansari

Electrician

85.50%

3.    

Ameen Sadique

Electrician

85.33%

4.    

Mohammad Taslim

Fitter

85.33 %

5.    

Khushi Gondale

Electrician

84.66%

6.    

Payal Bhakre

Electrician

84.66%

7.    

Virendra Bawane

Electrician

83.83%

8.    

Priti Gondole

Electrician

83.83%

9.    

Sheikh Arsalan Raza

Electrician

83.16%

10.          

Moin Khan

Electrician

82.00%

11.          

Mohammad Qadir

Electrician

81.66%

12.          

Sheikh Mohammad Sufiyan

Fitter

81.33%

13.          

Mohammad Irfan

Electrician

80.83%

14.          

Suddhodhan Patil

Fitter

80.50%

15.          

Aatif Ather

Fitter

80.16%




إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم