एप डाउनलोड करते ही खाते से 65 हजार रुपए गायब

कन्हान. रायनगर, कन्हान निवासी अशोक रामप्रसाद वर्मा (60) को अज्ञात आरोपी ने 27 सितंबर की दोपहर करीब 2 बजे के दौरान फोन कर ‘एसबीआई क्रेडिट कार्ड विभाग से बोल रहा हूं’ का झांसा दिया। आपका क्रेडिट व डेबिट कार्ड जल्द ही बंद हो जाएगा। सेवा जारी रखने के लिए एनीडेस्क एप डाउनलोड करने का झांसा देते हुए उनके खाते से 65 हजार 423 रुपए निकाल कर धोखाधड़ी की। फरियादी अशोक वर्मा की शिकायत पर कन्हान पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 420 व सहधारा 66(ड) के तहत मामला दर्ज किया गया आगे की जांच पुलिस कर रही है।

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم