ग्रापं में प्रशासकों के बजाय सरपंचों, उप - सरपंचों, सदस्यों को बहाल करें: कापसे

कामठी। ग्राम पंचायत में प्रशासकों के बजाय सरपंचों, उप-सरपंचों व सदस्यों को बहाल करें जिनका कार्यकाल आगामी अक्टूबर महीने में पूरा हो जाएगा। उक्त वक्तव्य तालुका सरपंच संघटना परिषद के अध्यक्ष व खैरी ग्राम पंचायत सरपंच बंडू कापसे ने आयोजित पत्र परिषद के माध्यम से शासन व चुनाव आयोग से मांग की है। सरपंच बंडू कापसे ने कहा कि ओबीसी जनगणना और चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार, चुनाव आयोग एक निश्चित समय के भीतर चुनाव कराने में असमर्थ है, जिससे स्थानीय निकाय के ग्राम पंचायत चुनाव अगले 3 महीनों तक बढ़ाई जा सकती है। 

उपरोक्त विषय पर पत्र परिषद में तालुका के सरपंच संगठना परिषद के सदस्यों ने निर्वाचन आयोग के निर्णय का विरोध करते हुए कहा कि सरपंच, उप-सरपंच और ग्राम पंचायत सदस्यों को बिना किसी प्रशासक की नियुक्ति के जनगणना मतदाता पंजीकरण एवं ओबीसी आरक्षण निर्धारित तक बनाए रखा जाना चाहिए। पत्रपरिषद में कहा गया कि कुछ दिनों के भीतर चुनाव (आयोग, तहसीलदार, खंडविकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को संबंधित विषय पर ज्ञापन देकर मांग की जाएगी।

यदि मांग पूरी नहीं की जाती है तो कामठी तालुका सरपंच संगठना परिषद के अध्यक्ष बंदू कापसे ने कहा कि जयस्तंभ चौक से तहसील कार्यालय तक एक मूक मोर्चा निकालकर शासन व चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी।

पत्र परिषद में कामठी तालुका से डाखेगांव सरपंच राजेश्वर आखरे, भिलगांव सरपंच शितल पाटील, भुगांव सरपंच चंदा आंबिलडुके, बड़ोदा सरपंच वनिता इंगोले, खसाला सरपंच रवी पारधी, रणाला सरपंच सुवर्णा प्रशांत साबले, कडोली सरपंच प्रांजल वाघ, येरखेड़ा सरपंच मंगला मनीष कारेमोरे, आवंडी सरपंच शालू मोहोळ, सोनेगांव सरपंच चंद शेवट, आडका सरपंच भावना चांभारे, शिवनी सरपंच भगवान गारला सरपंच आरती कोरडे, शहाणे, बिना सरपंच नंदा जामगडे, चुरादेवी स रपंच सुनील दूधपचारे सहित अन्य सरपंच उपसरपंच ग्रामपंचायत सदस्य उपस्थित थे।

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم